डोंगरगढ़- शराब पीने से मना करने पर दो युवकों पर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

डोंगरगढ़- पुलिस ने चाकूबाजी कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने शराब पीने से मना करने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर के पास चाकू से वार कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

प्रार्थी मगन दास मानिकपुरी पिता स्व. हीरादास मानिकपुरी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13-03-2026 को भोज मानिकपुरी एवं ललित मानिकपुरी दोनों पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर के अंदर कुएं के पास बैठकर बातचीत कर रहे थे। उसी समय वहां अजय मंडावी, अनिल थापा, दिनेश एवं गज्जू चारों आकर शराब पीने लगे। शराब पीने से मना करने पर चारों आरोपियों ने मां-बहन की अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया। हमले में ललित मानिकपुरी को पीठ एवं कंधे के पीछे दो स्थान पर गंभीर चोट आई तथा भोज मानिकपुरी को पेट में गंभीर चोट आई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी संतोष जायसवाल द्वारा आरोपियों की पतासाजी हेतु पुलिस टीम गठित कर दो आरोपियों को धारा 296, 351(2), 109, 3(5) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों का नाम-

1 अजय मंडावी पिता सुखचरण मंडावी उम्र 27 वर्ष, निवासी बुधवारी पारा वार्ड नंबर 15 थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

2 अनिल थापा पिता स्व. धनबहादुर थापा उम्र 28 वर्ष, निवासी रजा नगर जेल रोड थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

2
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!