डोंगरगांव- 9 लाख रूपए गबन करने वाली महिला समूह की अध्यक्ष गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

राजनांदगांव/डोंगरगांव पुलिस ने ग्राम करेठी के महिला समूह से धोखाधडी करने वाली आरोपिया को नागपुर कलमना (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया है। 02.01.2026 को प्रार्थी पेमिन साहू पति दिनेश साहू उम्र 28 साल निवासी करेठी थाना डोंगरगांव ने रिपोर्ट दर्ज कराई की प्रज्ञा महिला स्व.सहायता समूह ग्राम करेठी के समूह के अध्यक्ष गणेशिया बाई बघेल पति स्व0 शिवप्रसाद बघेल, उम्र 60साल, निवासी करेठी द्वारा दिनांक 09.01.2024 से प्रज्ञा समूह के सदस्यों को धोखे में रखकर समूह को बिना बताये प्रज्ञा समूह के नाम पर स्वयं निजी उपयोग हेतु कुल 8,85,000 रूपये लोन लेकर लोन की रकम को बैंक मे अभी तक जमा नहीं किया गया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपिया ने लोन के पैसों को टीवी, फ्रिज, कुलर एवं शेयर मार्केट में लगाकर खर्च किया था। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार ने टीम गठित कर आरोपिया को गिरफ्तार किया।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!