जय राम🙏जय जोहार साथियों
अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए 3 आरोपी गिरफ्तार, 82 क्वार्टर और 2 बाइक जब्त।

डोंगरगढ़-थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल के नेतृत्व में डोंगरगढ़ पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। प्रकरण 01) दिनांक 25-04-2026 को मुखबिर सूचना पर आरोपी खिलेश निर्मलकर को ग्राम मुरमुंदा पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 NB 2848 में अवैध रूप से शराब परिवहन करते पकड़ा गया। आरोपी से 34 पाव देशी प्लेन शराब (कुल 6.120 बल्क लीटर) कीमत 2,720/- रुपये एवं मोटरसाइकिल कीमत 20,000/- रुपये जब्त किया गया। कुल जब्ती- 22,720/- रुपये
प्रकरण 02)दिनांक 25-04-2026 को मुखबिर सूचना पर आरोपी आशीष कुमार सिन्हा एवं नरसिंह सिन्हा को ग्राम गाजमर्रा एवं राजकट्टा के बीच रोड तालाब के पास मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 AN 7715 में अवैध रूप से शराब परिवहन करते पकड़ा गया।आरोपियों से 48 पाव देशी प्लेन शराब (कुल 8.640 बल्क लीटर) कीमत 3,840/- रुपये एवं मोटरसाइकिल कीमत 25,000/- रुपये जब्त किया गया। कुल जब्ती- 28,840/- रुपये
दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक तुलाराम बांद, आरक्षक विजय साहू, रामखिलावन सिन्हा, मिथलेश पटेल, भूपेन्द्र वर्मा एवं चंद्रभान का सराहनीय योगदान रहा। आरोपियों के नाम-
01- खिलेश निर्मलकर, पिता- पदुम निर्मलकर, निवासी- ग्राम रेंगाखार, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव
02- आशीष कुमार सिन्हा, पिता- बलराम सिन्हा, निवासी- ग्राम भोथली, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव
03- नरसिंह सिन्हा, पिता- स्व. प्रीतराम सिन्हा, निवासी- बाजार चौक सरोरा, थाना उरला, जिला रायपुर (वर्तमान निवास- ग्राम भोथली, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव)
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़








