#सुशासन तिहार- अध्यक्ष डोंगरे ने जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

सुशासन तिहार प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक मजबूत कदम है, अध्यक्ष रमन डोंगरे।

डोंगरगढ़- छत्तीसगढ़ में 1 मई से 10 जून तक ‘सुशासन तिहार 2026’ आयोजित किया जा रहा है, जो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में एक राज्यव्यापी जन समस्या निवारण अभियान है। इस दौरान प्रदेश भर के गांवों और शहरों में शिविर लगाकर नामांतरण, आय-जाति प्रमाण पत्र, और पेंशन जैसी समस्याओं का त्वरित निराकरण व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, जिसके तहत आज कृषि उपज मंडी में नगर पालिका के द्वारा नगर के वार्डों के लिए शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में विभिन्न विभाग के स्टाल लगाए गए थे, जिससे हितग्रहियों को लाभ मिल सके, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे उपस्थित ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन साथ ही लंबित राजस्व प्रकरण नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिया जा सके।

अध्यक्ष डोंगरे ने कहा कि यह अभियान प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक मजबूत कदम है, जो भविष्य में भी शासन प्रणाली को अधिक सुदृढ़ बनाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नगरवासियों से संवेदनशीलता के साथ समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पार्षद अमित जैन, सुमित ताम्रकार, डिकेस राव मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश कुमार तिवारी सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

1
0
3 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!