राजनांदगांव- पद्मश्री फुलबासन बाई का अपहरण, एक्टिव पुलिसिंग से टला हादसा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

राजनांदगांव- जिला पुलिस की मुस्तैदी एवं त्वरित कार्रवाई से आज दिनांक 05 मई 2026 को लगभग प्रातः 11:00 बजे गठुला रोड में एक गंभीर आपराधिक घटना को विफल किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पद्मश्री फुलबासन बाई को उनके एक परिचित द्वारा एक अन्य महिला के साथ मिलकर सेल्फी लेने के बहाने वाहन में बैठाया गया। इसके पश्चात, दो पुरुष एवं एक अन्य महिला सहयोगी के साथ मिलकर उन्हें जबरन वाहन में ले जाकर अपहरण करने का प्रयास किया जा रहा था।

इस दौरान गठुला रोड पर ट्रैफिक निरीक्षक एवं उनकी टीम द्वारा सीट बेल्ट न पहनने के कारण वाहन को रोका गया। जांच के दौरान वाहन के पीछे बैठी महिला की संदिग्ध स्थिति को भांपते हुए निरीक्षक द्वारा पूछताछ की गई जिस पर वाहन में सवार व्यक्तियों द्वारा भ्रामक जानकारी देते हुए महिला को मिर्गी का दौरा पड़ने की बात कही गई।

इंस्पेक्टर नवरत्न कश्यप एवं उनकी टीम की सूझबूझ एवं सजगता के चलते स्थिति पर गहन संदेह किया गया। सभी व्यक्तियों को वाहन से उतरवाकर जांच करने पर फुलबासन बाई की पहचान कर उन्हें तत्काल मुक्त करा कर घटना में संलिप्त चारों आरोपियों को नजदीकी थाना लाया गया है। प्रकरण में विस्तृत जांच कर एफआईआर दर्ज की जा रही है।

राजनांदगांव पुलिस की यह कार्रवाई उनकी सतत सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी (Visible–Active–Effective) पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण है।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

2
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!