सुशासन तिहार शिविर में बंधक बनी गर्भवती महिला कर्मचारी ने एसडीएम से की शिकायत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

सुशासन तिहार शिविर में बंधक बनी गर्भवती महिला कर्मचारियों ने दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हेतु एसडीएम से की शिकायत।

डोंगरगढ़- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन 01 मई से 10 जून के मध्य किया जा रहा है। इस हेतु दिनांक 13 मई 2026 को संयुक्त वार्ड कमांक 04, 05, एवं 06 स्थान डॉ. आम्बेडकर सांस्कृतिक भवन इंदिरा नगर डोंगरगढ़ में शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें वार्ड क्रमांक 05 की पार्षद प्रीति चमन समुन्द्रे एवं उनके सहयोगियों द्वारा लगभग 11:45 बजे शिविर स्थल में पहुंचकर शासन विरोधी नारे लगाकर, विद्युत बाधित कर शासकीय कार्य कर रहे सरकारी कर्मचारियों को उक्त भवन में बंद कर बाहर से ताला लगाकर कर्मचारियों को बंधक बनाया गया था।

अपने वार्डवासियों के अधिकारों के लिए लड़ने वाली पार्षद जो स्वयं महिला है, उन्होंने स्वयं तालाबंदी किया लेकिन वो वार्डवासियों की समस्याओं के अलावा यह भूल गई कि वहां गर्भवती महिला कर्मचारी भी ड्यूटी पर तैनात है। तालाबंदी के साथ ही विद्युत बाधित करने से इस भीषण गर्मी में गर्भवती महिला कर्मचारियों को बेचैनी एवं घबराहट के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

उक्त मामले को लेकर पीड़ित महिला कर्मचारी दीपाली तम्बोली, उपअभियंता नगरपालिका परिषद डोंगरगढ़ एवं नेहा साहू नगरपालिका परिषद डोंगरगढ़ ने शिविर स्थल में अप्रिय घटना करने वाले दोषियों के उपर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगढ़ को लिखित शिकायत पत्र दिया।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

2
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!