जय राम🙏जय जोहार साथियों
शासन द्वारा दिव्यांग जनों का सम्मान
राजनांदगांव- 2 जून दिन मंगलवार दिव्यांग जनों के लिए बेहद खास दिन रहा जहां राजनांदगांव विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के हाथों एक ही स्थान पर लगभग तीन सौ दिव्यांगजनों को उपकरण उपलब्ध कराया गया। खास बात यह रही कि जहां पहले बैट्रियां चलित ट्रायसिकल के लिए 80% दिव्यांगता अनिवार्य थी पर इस बार समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक के प्रयासों से 45% दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों को भी 100 नग बैट्रिचलित ट्रायसिकल मिली वहीं दूसरी ओर जो दिव्यांग होते हुए भी अपनी दिव्यांगता को दरकिनार कर समाज में एक अलग पहचान बनाये हैं ऐसे दिव्यांगजनों का सम्मान भी विधानसभा अध्यक्ष, सांसद,और अन्य जनप्रतिनिधि व समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया गया जिसमें ऋषि मिश्रा स्पेशल डी एड (आई डी डी) व समाज सेवी जो दिव्यांगता के क्षेत्र में लगातार 20 वर्षों से अधिक समय से दिव्यांगजनों को शासकीय, गैर शासकीय योजनाओं, पैरा स्पोर्ट्स व पल्स पोलियो अभियान में सेवा, जन जागरूकता अभियान रैली का आयोजन अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग कर रहे हैं। ममता चंद्रवंशी को दिव्यांग होते हुए भी 300 से अधिक महिला समूह का सफल संचालन करने के लिए, आदित्य दिवाकर को समाज कल्याण विभाग में कम्प्यूटर ऑपरेटर के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए व आकाश वर्मा और मुक बाधिर क्रिकेट खिलाड़ीयों को खेल के क्षेत्र में सर्वोत्तम सेवा के लिये छत्तीसगढ़ समाज कल्याण विभाग, राजनांदगांव द्वारा सम्मानित किया गया।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़








