राजनांदगांव- कलेक्टर ने महक नरवासे की उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

राजनांदगांव- कलेक्टर जितेन्द्र यादव एवं वनमंडलाधिकारी आयुष जैन ने महक नरवासे को भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की टी-20 एवं वनडे दोनों प्रारूपों में टीम की उपकप्तान बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महक ने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से जिले, प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है तथा उनकी सफलता युवा खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणादायी है। उल्लेखनीय है कि भारत और श्रीलंका के बीच अंडर-19 टी-20 शृंखला 22 जून से प्रारंभ होगी, जिसके बाद वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। महक नरवासे दोनों प्रारूपों में भारतीय टीम की उपकप्तान के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगी।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

1
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!