राजनांदगांव- युवती को जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म- 3 गिरफ्तार, मनगटा के रिसॉर्ट में मिला था युवती का शव संदिग्ध अवस्था में।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

मनगटा युवती प्रकरण-जबरन शराब पिलाकर युवती से दुष्कर्म करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, विशलिंगवुड रिसोर्ट भी सील।

राजनांदगांव- थाना सोमनी क्षेत्रांतर्गत मनगटा के विशलिंगवुड रिसोर्ट में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने के पश्चात दिनांक 18.06.2026 को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेण्ड्री, राजनांदगांव से प्राप्त सूचना पर थाना सोमनी में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई। मृतिका का पोस्टमार्टम कराया गया।

थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक दिलीप पटेल एवं साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार के नेतृत्व में थाना सोमनी व साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई।

जांच के दौरान घटनास्थल निरीक्षण, मृतिका के परिजनों से पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अवलोकन से यह तथ्य सामने आया कि आरोपी आशुतोष, छत्रपाल एवं घनश्याम द्वारा एक राय होकर मृतिका को बहला-फुसलाकर रायपुर ले जाते समय रास्ते में जबरन शराब पिलाये, रायपुर क्लब ले गए व वापस विशलिंगवुड रिसार्ट मनगटा में 24 वर्षीय युवती के साथ मुख्य आरोपी आशुतोष के द्वारा युवती की मदहोशी की अवस्था का फायदा उठाकर जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किया गया, जिससे मृतिका को चोटें भी आईं।

प्रकरण में धारा 64, 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा जाएगा, घटना से संबंधित विशलिंगवुड रिसोर्ट को भी सील किया गया है। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्यवाही जारी है।

आरोपी-(01) आशुतोष हिरवानी उर्फ आशु (26 वर्ष), निवासी बुचीभरदा, पोस्ट सुरगी, जिला राजनांदगांव।

(02) छत्रपाल उर्फ बल्लू देशमुख (25 वर्ष), निवासी ग्राम टेड़ेसरा गुड़ीपारा, जिला राजनांदगांव।

(03) घनश्याम बेलचंदन (25 वर्ष), निवासी ग्राम निकुम बाजारपारा, थाना अण्डा, जिला दुर्ग।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

2
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!