जय राम🙏जय जोहार साथियों
आरोपी- रेमन वर्मा पिता धनसाय वर्मा उम्र 19 साल निवासी ग्राम बिजनापुर ओ0पी0 मोहारा थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव

राजनांदगांव- थाना क्षेत्र में अड्डेबाजी एवं चाकूबाजी कर शहर में दहशत फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही हेतु अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 02.07.2026 को ममता नगर राजस्थानी होटल के सामने एक व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने की नियत से चाकु लेकर खड़ा है कि सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़कर नाम पता पूछने पर अपना नाम व पता रेमन वर्मा पिता धनसाय वर्मा उम्र 19 साल निवासी ग्राम बिजनापुर ओ0पी0 मोहारा थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ0ग0)बताया। तलाशी लेने पर एक नग लोहे का धारदार चाकु बरामद हुआ। लोहे का धारदार चाकु एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एम0एच0 40 सी.पी.- 4390 किमत 18,000 रूपये जप्त कर अपराध सबूत पाये जाने से धारा 25 आर्म्स एक्ट कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़








