राजनांदगांव- पीएम अजय योजना के लिए आवेदन आमंत्रित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीएम अजय योजना के लिए आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव- प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम अजय) योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले को 217 का लक्ष्य दिया गया है। योजना के तहत लघु उद्योग एवं व्यापार के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण स्वीकृत कराया जाता है। इसके तहत किराना, मनिहारी, कपड़ा, नाई सेलून, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, फैंसी, मोटर मैकेनिक, सायकिल मरम्मत, टीवी-मोबाईल-रेडियो रिपेयरिंग, वाइंडिंग, मुर्गीपालन, बकरी पालन, सब्जी व्यवसाय, दोना पत्तल निर्माण, लघु एवं कुटीर उद्योग, स्थानीय परिस्थिति अनुसार अन्य आवश्यकता जनित व्यवसाय के लिए ऋण प्रदान किया जाता है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी ऋण आवेदन फार्म एवं इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित राजनांदगांव एवं मोबाईल नंबर 9406012226 से संपर्क कर सकते है।

विमल अग्रवाल

संपादक डीजी न्यूज़

2
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!