डोंगरगढ़- जागृत ने रचा कीर्तिमान, दो राष्ट्रीय प्रवेश परिक्षाओं में पाई सफलता।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

डोंगरगढ़ के जागृत अग्रवाल ने रचा नया कीर्तिमान

डोंगरगढ़- नवोदय एवं प्रयास कोचिंग के संचालक अजय अग्रवाल के सुपुत्र जागृत अग्रवाल ने वर्ष 2026 की दो सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं JEE Main एवं NEET में सफलता प्राप्त कर रचा कीर्तिमान।

जागृत अग्रवाल को JEE Main के माध्यम से एनआईटी रायपुर में सीट आवंटित हो चुकी है। वहीं NEET 2026 के परिणाम के आधार पर उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलने की प्रबल संभावना है।

यदि जागृत को सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलता है, तो वे संभवतः डोंगरगढ़ के पहले छात्र होंगे जिन्होंने एक ही वर्ष में JEE Main और NEET दोनों राष्ट्रीय परीक्षाएँ सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज एवं सरकारी मेडिकल कॉलेज—दोनों में प्रवेश पाने की उपलब्धि हासिल की होगी।

जागृत अग्रवाल ने इस उल्लेखनीय सफलता से अपने परिवार, अग्रवाल समाज सहित पूरे डोंगरगढ़ शहर का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिलेगी।

जागृत अग्रवाल की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों, शुभचिंतकों, अग्रवाल समाज के सामाजिक बंधुओं एवं नगरवासियों ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

5
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!