जय राम🙏जय जोहार साथियों
राजनांदगांव- डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम बोरतलाब में 15 जुलाई 2026 को पानी में डूबने से तीन बच्चों की हुई मृत्यु के प्रकरण में जिला प्रशासन ने तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की है।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत ग्राम बोरतलाब निवासी राकेश मंडावी के पुत्र कृष मंडावी एवं दानिश मंडावी तथा कमलेश कोकुरे के पुत्र सार्थक कोकुरे की मृत्यु होने पर उनके परिजनों को 4-4 लाख रूपए कुल 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि भुगतान की है।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़
Post Views: 165







