तुमड़ीबोड़- लाखों रुपए का विद्युत वायर चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

10.50 लाख मूल्य के 4 टन विद्युत एल्युमिनियम वायर चोरी का सनसनीखेज खुलासा।

तुमड़ीबोड़ पुलिस एवं साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार।

राजनांदगांव- दिनांक 21.07.2026 को प्रार्थी शुभम सोनी द्वारा पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम दीवानभेड़ी स्थित साइट पर डम्प किए गए 33 के.व्ही. बिजली एल्युमिनियम वायर (करीब 04 टन), जिसकी अनुमानित कीमत ₹10.50 लाख है, को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया।

तुमडीबोड़ पुलिस चौंकी प्रभारी धनीराम नारंगे के नेतृत्व एवं साइबर सेल के सहयोग से विशेष टीम गठित कर मामले की जांच की गई। सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के दौरान चोरी में प्रयुक्त अशोक लेलैंड मिनी ट्रक क्रमांक CG 04 QJ 0363 की पहचान की गई।

आरोपियों द्वारा चोरी की वायर को बिक्री के लिए बिलासपुर ले जा रहे हैं की सूचना पर, पुलिस टीम ने रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई 05 बंडल 33 के.व्ही. एल्युमिनियम वायर (करीब 04 टन) कीमत ₹10.50 लाख तथा घटना में प्रयुक्त मिनी ट्रक कीमत लगभग ₹08 लाख जप्त किया गया।

आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से न्यायिक रिमांड पर जिला जेल राजनांदगांव भेजा गया। मामले में चोरी करने वाले अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

0
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!