डोंगरगढ़- रेल्वे स्टेशन जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए न.पा.अध्यक्ष ने दिए निर्देश।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

ओरिएंट पेपर मिल्स के सामने जर्जर सड़क की होगी मरम्मत- न.पा अध्यक्ष रमन डोंगरे

डोंगरगढ़- रेल्वे स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग पर ओरिएंट पेपर मिल्स के सामने लंबे समय से जर्जर सड़क की शिकायत पर नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे ने मौके पर पहुंचकर तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने मौके पर नगर पालिका की इंजीनियर रोमाली शेंडे, नगर पालिका कर्मचारी तथा उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं के सामने संबंधित अधिकारियों से सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जर्जर सड़क के चलते राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क निर्माण/मरम्मत के निर्देश के बाद अब क्षेत्रवासियों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है।

रमन डोंगरे ने कहा कि जनहित से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाएगा। सड़क निर्माण कार्य को लेकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

0
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!