डोंगरगढ़- कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत, शासकीय भूमि से हटाया गया कब्जा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त शिकायत पर घास मद की शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

राजनांदगांव- कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान के तहत आज डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम सेम्हरा में राजस्व विभाग की टीम ने घास मद की शासकीय भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया।

कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त शिकायत के आधार पर डोंगरगढ़ राजस्व विभाग द्वारा ग्राम सेम्हरा स्थित खसरा नंबर 449 की भूमि का जांच एवं स्थल निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान उक्त घास मद की शासकीय भूमि पर चुरामन पिता मनबोध द्वारा अतिक्रमण किया जाना पाया गया। इसके बाद अतिरिक्त तहसीलदार सोनित मेरिया के नेतृत्व में राजस्व अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई तथा शासकीय भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। जिला प्रशासन ने कहा कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

1
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!