राजनांदगांव- नेशनल हाईवे-53 पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात ट्रक की चपेट में 7 गौवंशों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों
नेशनल हाईवे-53 पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात ट्रक की चपेट में 7 गौवंशों की मौत


कलेक्टर के निर्देश के बाद एक दिन चला था मवेशी हटाने का अभियान, फिर स्थिति जस की तस।
राजनांदगांव- राजनांदगांव से गुजरने वाले नेशनल हाईवे क्रमांक-53 पर बीती रात करीब 11:45 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से 7 गौवंशों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय गौ रक्षक मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
हाईवे पर लगातार हो रहे ऐसे हादसों ने गौवंशों की सुरक्षा के साथ-साथ आम राहगीरों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर मवेशियों की मौजूदगी के कारण वाहन चालकों को आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
गौरतलब है कि हाईवे पर मवेशियों के कारण हो रही दुर्घटनाओं को लेकर कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद NHAI द्वारा एक दिन सड़कों से मवेशियों को हटाने का अभियान चलाया गया, लेकिन अभियान के बाद स्थिति फिर पहले जैसी नजर आ रही है। हाईवे पर जगह-जगह मवेशियों की मौजूदगी बनी हुई है।
लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद प्रभावी और स्थायी व्यवस्था नहीं होने से शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मवेशियों को हाईवे से हटाने और उनकी सुरक्षित व्यवस्था करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में भी गंभीर हादसे होने की आशंका बनी रहेगी।
गौ रक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और NHAI से हाईवे पर मवेशियों की आवाजाही रोकने के लिए स्थायी एवं प्रभावी व्यवस्था, नियमित निगरानी तथा हादसों की रोकथाम के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। साथ ही बीती रात हुई घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग भी की गई है।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़

0
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!