जय राम🙏जय जोहार साथियों
राजनांदगांव/छुरिया- शिकारीमाहका-भोलापुर मार्ग पर नहर के पास 1 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सगे भाई-बहनों की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की बाइक से जोरदार टक्कर के कारण हुआ।


जानकारी के अनुसार, गहिराभेड़ी निवासी तीन भाई-बहन बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि संदीप साहू और भूपेश्वरी साहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बहन डिकेश्वरी साहू गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल डिकेश्वरी साहू को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। इस तरह हादसे में एक ही परिवार के तीनों सगे भाई-बहनों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो चालक ग्राम भोलापुर का निवासी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़





