छूरिया- फॉरेस्ट में नौकरी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

राजनांदगांव/छुरिया- नौकरी लगाने का झांसा देकर युवती का कथित रूप से करीब चार वर्षों तक शारीरिक शोषण करने के मामले में छुरिया थाना प्रभारी निरीक्षक अनुराग सोनवानी के नेतृत्व में छूरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने वन विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर पीड़िता के पिता से 43 हजार ₹ भी लिए थे।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोहम्मद सफदर खान (48), निवासी वार्ड क्रमांक 4, सीताबर्डी पठान पारा, छुरिया ने पीड़िता से वन रक्षक भर्ती का फार्म भरने की बात कहकर उसका प्रवेश पत्र मांगा था। इसके बाद नौकरी लगवाने का झांसा देकर कथित तौर पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी द्वारा पीड़िता को लगातार धमकाकर उसका शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप है। मामले में पुलिस ने आरोपी को 1 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

0
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!