एलआईसी एजेंट ने पॉलिसी धारक के पते की जगह दर्ज कराया अपना पता, ₹6.39 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

राजनांदगांव- थाना बसंतपुर पुलिस ने एलआईसी पॉलिसी धारक के पते के स्थान पर कथित तौर पर अपना पता दर्ज कर नई पॉलिसियां खुलवाने और पुरानी पॉलिसियों को नियमित नहीं कराने के मामले में एक एलआईसी एजेंट को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस प्रक्रिया के चलते पॉलिसियां लैप्स हो गईं और पॉलिसी धारक को लगभग 6 लाख 39 हजार 571 रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ।

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता मुकेश सोनकर ने अपने एवं परिवार के सदस्यों के नाम से एलआईसी एजेंट देवेन्द्र सोनकर के माध्यम से विभिन्न बीमा पॉलिसियां ली थीं। एलआईसी कार्यालय में जानकारी लेने पर उन्हें कथित अनियमितता का पता चला।

शिकायत के अनुसार, एजेंट ने पॉलिसी धारकों के वास्तविक पते के स्थान पर अपना पता दर्ज कर नई पॉलिसियां खुलवाईं, जबकि पुरानी पॉलिसियों को नियमित नहीं कराया। इसके चलते कई पॉलिसियां लैप्स हो गईं, जिससे पॉलिसी धारक को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

थाना बसंतपुर पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र सोनकर (45 वर्ष), पिता झुन्नू लाल सोनकर, निवासी श्रीराम होटल के पास, ग्राम पनेका, हाल मुकाम इंदिरा नगर, पानी टंकी के पास, राजनांदगांव के विरुद्ध धारा 318(4) एवं 316(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। बसंतपुर थाना प्रभारी कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया गया।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

2
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!