डोंगरगांव- ग्रामीणों की सहमति से अवैध उत्खनन, चैन माउंटेन जप्त।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

ग्राम बीजाभांठा में अवैध मुरूम उत्खनन की शिकायत मिलने पर चैन मांउटेन सिरियल एवं चैन माउंटेन लोडर वाहन जप्ती की कार्यवाही।

राजनांदगांव- डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम बीजाभांठा में अवैध मुरूम उत्खनन की शिकायत मिलने पर खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा स्थित का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्रामवासियों ने बताया कि ग्राम बीजाभांठा के कुछ ग्रामीणों की सहमति से अमलीडीह टोलागांव निवासी संजय कठोलिया को उत्खनन के लिए दिया गया है। उत्खनन के दौरान ग्राम बीजाभांठा के भांठा तालाब के लगभग 15.20 फीट पार (मेड) को तोड़ दिया गया है। खनिज मुरूम को बिना वैध अनुमति के अन्यत्र उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है। मौके से चैन मांउटेन सिरियल नंबर एसपी 20-68034, मॉडल नंबर ईएक्स 200-5जी एवं चैन माउंटेन लोडर वाहन नंबर सीजी 04 जेडी 1520 को जप्त कर ग्राम पंचायत सरंपच को सुपुर्द कर दिया गया है। इस दौरान नायब तहसीलदार डोंगरगांव, पटवारी, खनिज विभाग की टीम एवं ग्रामीण उपस्थित थे। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

1
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!