राजनांदगांव में जुजित्सु एकेडमी का शुभारंभ, 20 खिलाड़ियों के साथ शुरू हुआ प्रशिक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

राजनांदगांव में जुजित्सु एकेडमी का शुभारंभ, डोंगरगांव-छुरिया में भी विस्तार की तैयारी


राजनांदगांव- जुजित्सु एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ ने डोंगरगढ़ के बाद अब राजनांदगांव में जुजित्सु एकेडमी शुरू की है। प्रारंभिक चरण में करीब 20 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
शुभारंभ अवसर पर खेल संघ जिला अध्यक्ष विवेक मोनू भंडारी, राजनांदगांव अध्यक्ष रिभय रीत यादव, भाजपा नेता सुमीत भाटिया, कपिल पटोदी, शिवम यादव, ऋषभ भारती और अश्वनी साहू सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रदेश सचिव राणा अजय सिंह के मार्गदर्शन में कोच तेजस एवं राहुल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। यहां जुजित्सु तकनीक के साथ फिटनेस, आत्मरक्षा, अनुशासन और खेल भावना पर जोर दिया जाएगा। खिलाड़ियों को जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा।
एसोसिएशन की ओर से डोंगरगांव और छुरिया में भी आगामी समय में एकेडमी शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इससे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़

1
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!