जय राम🙏जय जोहार साथियों
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए श्रेया जैन को शिक्षक रत्न सम्मान
डोंगरगढ़- शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, समर्पण एवं नवाचारपूर्ण कार्यों के लिए लंदन किड्स इंटरनेशनल प्री स्कूल की डायरेक्टर श्रेया जैन को “शिक्षक रत्न सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। Bit Byte Info Tech, SS Creation, Azeem Education & Welfare Society एवं 3 Cheers Entertainment के द्वारा आयोजित समारोह में यह सम्मान कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू के करकमलों से प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने पर श्रेया जैन ने इसका श्रेय अपने परिवार, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, स्टाफ, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़





