डोंगरगढ़- क्वांर नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- संभागायुक्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

🔷क्वांर नवरात्रि मेले में दुकानों का होगा सेफ्टी ऑडिट, प्लास्टिक मुक्त डोंगरगढ़ के लिए सहयोग की अपील।

🔷श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़कों की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को समय में करने के निर्देश।

🔷आपात स्थिति में रोप वे संचालन की व्यवस्था।

डोंगरगढ़- मां बम्लेश्वरी मंदिर में 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले क्वांर नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने छिरपानी परिसर में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने श्रद्धालुओं और पदयात्रियों की सुविधा, सुरक्षा तथा सुचारू यातायात के लिए सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने बताया कि मेले को देखते हुए सड़कों की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, पंडाल, पार्किंग और यातायात व्यवस्था पर विभागवार कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के साथ यातायात सुगम बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पैदल आने वाले श्रद्धालुओं के मार्गों की मरम्मत एवं आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने मंदिर ट्रस्ट को रोप-वे के फिटनेस एवं नियमित रखरखाव प्रमाण-पत्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए साथ ही आपात स्थिति में आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में संचालन की व्यवस्था की बात कही।

मेले के दौरान दुकानों में विद्युत एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का सेफ्टी ऑडिट करवाने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने व्यापारियों और नागरिकों से डोंगरगढ़ को प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की है। प्रमुख मार्गों पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था तथा रेलवे स्टेशन और अन्य संवेदनशील स्थानों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।

पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एसडीएम और डीएसपी को मंदिर ट्रस्ट, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित पक्षों के साथ बैठक कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश।

रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की सुविधा, आरपीएफ एवं रेलवे कर्मचारियों की व्यवस्था, रेलवे पुल के नीचे जलभराव की समस्या का समाधान एवं कलश यात्रा के लिए रेलवे से समन्वय की बात कही।

सभी विभागों, संस्थाओं, मंदिर ट्रस्ट, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से मेले को सेवा का अवसर मानकर पूरी जिम्मेदारी एवं समन्वय के साथ कार्य करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि दूर दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को सुखद अनुभव प्रदान करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

बैठक में विधायक हर्षिता बघेल, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, सीईओ जिला पंचायत दुर्गा प्रसाद अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे, एसडीएम अक्षय दोषी सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

1
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!