जय राम????जय जोहार साथियों
पुलिस चौंकी तुमड़ीबोड़ जिला- राजनांदगांव 28/05/24
????पीड़िता को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस चौंकी तुमड़ीबोड़ द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
????पीड़िता ने चौंकी तुमड़ीबोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मजदूरी काम में जाने के दौरान ग्राम मचानपार के दीपक वासनिक से विगत 06 वर्ष पूर्व से जान पहचान हुई थी। तब से दोनों एक दूसरे से बातचीत करते थे। दिनांक 08.03.2024 को वह पहली बार दीपक के गांव मचानपार घुमने आई थी तब दीपक प्रार्थिया को अपने घर में शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया था और अपने साथ ग्राम कुल्हाडी अम्बागढ चौकी में अपने नानी के घर भगाकर ले गया था और वहां भी दीपक वासनिक प्रार्थिया के साथ शादी का प्रलोभन देकर कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया था। प्रार्थिया द्वारा दीपक को शादी की बात बोलने पर वह वापस अपने घर मचानपार ले आया और अपने घर में भी प्रार्थिया के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था। प्रार्थिया जब भी शादी के लिए दीपक को बोलती थी तो दीपक प्रार्थिया के साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करता था जिस पर प्रार्थिया अपने परिवार वालो को घटना की जानकारी देकर पुलिस चौंकी तुमड़ीबोड़ आकर रिपोर्ट दर्ज करने पर महिला विवेचना अधिकारी द्वारा अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया हेै।
????पुलिस चौंकी तुमड़ीबोड़ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 28/05/2024 को आरोपी दीपक वासनिक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल निरूद्ध किया गया।
????उक्त कार्यवाही में चौंकी प्रभारी उप.निरी.कैलाश चंद्र मरई, प्र.आर. अनिल नेताम, आर. कमल नेताम, म.आर. अर्पणा एक्का का कार्य सराहनीय रहा।
विमल अग्रवाल
संपादक– डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़







