राजनांदगांव- अन्तर्राज्यीय शराब तस्करों पर बड़ी कार्यवाही, 6 गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

राजनांदगांव पुलिस की अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, दो मामलों में कुल 29 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित शराब जप्त की है, जिसकी कीमत लगभग 3,02,610 ₹ है।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में साइबर सेल, थाना बागनदी और थाना डोंगरगढ़ की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के दो प्रकरणों में 06 आरोपी गिरफ्तार किया एवं घटना में प्रयुक्त 02 चारपहिया वाहन कुल कीमत 18 लाख ₹ जप्त किया गया।

पहले मामले में, साइबर सेल एवं थाना बागनदी पुलिस ने बागनदी चौक के पास एक Hyundai i 20 कार में 25 पेटी शराब जप्त की, जिसकी कीमत लगभग 2,82,630 ₹ है। दो आरोपियों, तोषण ठाकुर और अनुराग सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया है।

दूसरे मामले में, थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने देवकट्टा-खैरागढ़ मुख्य मार्ग पर एक स्कॉर्पियों वाहन में 4 पेटी शराब जप्त की, जिसकी कीमत लगभग 19,980 ₹ है। चार आरोपियों, प्रहलाद निर्मलकर, नोहर वर्मा, लाकेश कंवर और दामेंद्र कुमार साहू को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है और आगे की जांच जारी है।

प्रकरण-(01) थाना बागनदी

अपराध क्रमांक 06/26 धारा की धारा 34(2) एवं 36 आबकारी एक्ट

जप्त अवैध शराब- मध्यप्रदेश निर्मित 25 पेटी शराब कुल 228 लीटर कीमत 2,82,630 ₹

जप्त वाहन- Hyundai i 20 क्रमांकCG 04 PV 8379

गिरफ्तार आरोपी-(01) तोषण ठाकुर, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 20, कोटा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर

(02) अनुराग सिंह राजपूत, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 20, कोटा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर

प्रकरण-(02) थाना डोंगरगढ़

अपराध क्रमांक 87/26 धारा की धारा 34(2) एवं 36 आबकारी एक्ट 3 (5) बीएनएस

जप्त अवैध शराब- मध्यप्रदेश निर्मित 04 पेटी शराब कुल 32.04 लीटर कीमत 19,980 ₹

जप्त वाहन- स्कॉर्पियों वाहन क्र. CG 08 BA 8996

गिरफ्तार आरोपी- (01) प्रहलाद निर्मलकर (22 वर्ष), ग्राम सलोनी, थाना डोंगरगढ़

(02) नोहर वर्मा (24 वर्ष) ग्राम अन्या नवागांव, मोहारा चौंकी

(03) लाकेश कंवर (21 वर्ष) ग्राम पिपरिया, थाना डोंगरगढ़

(04) दामेंद्र कुमार साहू (19 वर्ष) ग्राम नागतराई, थाना डोंगरगढ़

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!